Table of Contents

Financial year 2026 27 in india

Financial Year 2026-27 in India की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और यह 31 मार्च 2027 तक चलेगा। 

हर साल की तरह इस बार भी बहुत से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर Financial Year क्या होता है, यह अप्रैल से मार्च तक ही क्यों माना जाता है, और इसका salary, income tax, bank, Business aur Investment से क्या संबंध है। 

अगर आप भी FY 2026-27 का सही मतलब आसान भाषा में समझना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। 

यहाँ हम आपको Financial Year 2026-27 in India से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सरल हिंदी में समझाने वाले हैं।

वित्तीय वर्ष (Financial Year) क्या होता है?

Financial Year यानी वित्तीय वर्ष, वह 12 महीनों की अवधि होती है जिसमें किसी व्यक्ति, कंपनी, Business या Government की कमाई (Income), खर्च (Expenses), Investment, Tax Calculation और Financial Records को गिना जाता है।

सरल भाषा में कहें तो:

एक साल में आपने कितना कमाया, कितना खर्च किया और कितना Tax बनता है – यह सब Financial Year के आधार पर तय होता है।

  • भारत में Financial Year हमेशा: 👉 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है।

(वित्तीय वर्ष (Financial Year 2026-27) कब से कब तक है?

FY 2026-27 की अवधि होगी:

शुरुआत: 1 अप्रैल 2026

अंत: 31 मार्च 2027

मतलब अगर आप 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 के बीच Salary कमाते हैं, Business Income लेते हैं, FD interest कमाते हैं या कोई Tax Saving Investment करते हैं, तो वह सब Financial Year 2026-27 में count होगा।

FY को ही Financial Year क्यों कहा जाता है?

FY का full form होता है: FY = Financial Year

उदाहरण:

  • FY 2024-25
  • FY 2025-26
  • FY 2026-27

यह short form इसलिए use की जाती है ताकि Documents, Tax Forms, Bank Statements और Salary Slips में Year ko compact तरीके से लिखा जा सके।

भारत में Financial Year अप्रैल से मार्च तक ही क्यों होता है?

यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है। भारत में Financial Year April to March होने के पीछे कई Practical और Historical reasons हैं।

  • ब्रिटिश सिस्टम का प्रभाव

भारत में Financial Year का यह format British Administrative System से आया। अंग्रेजों के समय से ही Accounting और Revenue Collection का cycle April to March पर based था।

  • Tax और सरकारी Planning में आसानी

सरकार को:

  • Budget बनाना
  • Tax collection track करना
  • Departments का खर्च manage करना
  • अगले साल की planning करना

इन सब के लिए Fixed Annual Cycle चाहिए होती है। इसलिए 1 अप्रैल से नया Financial Cycle शुरू करना convenient माना गया।

  • भारत की अर्थव्यवस्था लंबे समय तक कृषि आधारित रही है

भारत की अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा हिस्सा लंबे समय तक खेती-किसानी पर आधारित रहा है। और यहीं से Financial Year का दूसरा बड़ा कारण जुड़ता है।

  • कृषि चक्र और Financial Year का संबंध

भारत में खेती का मुख्य चक्र अक्सर:

  • मानसून
  • बुवाई
  • फसल कटाई
  • उपज बिक्री

पर आधारित होता है।

  • कृषि का सामान्य चक्र

हृतु चक्र पर आधारित

  • जून–जुलाई: बारिश और बुवाई
  • अक्टूबर–नवंबर: खरीफ फसल कटाई
  • मार्च–अप्रैल: रबी फसल का चरण

इस चक्र के बाद सरकार को यह समझने में आसानी होती थी कि:

  • किसानों की आय कैसी रही
  • उत्पादन कितना हुआ
  • टैक्स और राजस्व का अनुमान क्या होगा
  • अगले साल की आर्थिक योजना कैसे बनाई जाए

इसलिए मार्च के अंत तक आर्थिक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाती थी, और 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू करना सुविधाजनक माना गया।

Business और accounting closure के लिए फायदेमंद:

March end पर:

  • कंपनियां Books Close करती हैं
  • Profit/Loss calculate होता है
  • Tax Planning पूरी होती है
  • Audit Preparation शुरू होती है

इसलिए April से नया साल शुरू करना accounting ke hisaab se practical माना जाता है।



Financial Year और Assessment Year में क्या फर्क है?

यहां सबसे ज्यादा confusion होता है।

1) Financial Year (FY)

जिस साल में आप कमाई करते हैं, वह Financial Year होता है।

2) Assessment Year (AY)

जिस अगले साल में आपकी income का tax assess किया जाता है, वह Assessment Year होता है।

उदाहरण से समझें

अगर आपने income कमाई:

1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक

तो यह होगा:

  • Financial Year: FY 2026-27
  • Assessment Year: AY 2027-28

आसान ट्रिक:

जिस साल कमाई हुई = Financial Year
जिस अगले साल tax file हुआ = Assessment Year

Salary वालों के लिए Financial Year क्यों important है?

अगर आप नौकरी करते हैं, तो Financial Year आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इसी आधार पर:

  • आपकी annual salary calculate होती है
  • Form 16 बनता है
  • TDS deduction count होता है
  • Income Tax Return (ITR) file होती है
  • 80C, 80D जैसी deductions claim की जाती हैं

उदाहरण:

अगर आपने LIC, PPF, ELSS, health insurance, tuition fees आदि में investment किया है, तो वह सब उसी Financial Year में count होगा जिसमें आपने payment किया है।

Business करने वालों के लिए Financial Year क्यों जरूरी है?

अगर आप:

  • Shop चलाते हैं
  • Freelancer हैं
  • Blogger हैं
  • YouTuber हैं
  • Affiliate income कमाते हैं
  • Digital product बेचते हैं

तो आपके लिए Financial Year और भी ज्यादा important है।

क्योंकि इसी से तय होता है:

  • Total income कितनी हुई
  • Expenses कितना हुआ
  • Profit कितना हुआ
  • GST / tax records कैसे maintain होंगे
  • Return filing कब करनी है

अगर आप blogging ya freelancing करते हो, to AdSense income, sponsorship income, affiliate commission, sab Financial Year ke हिसाब से record करना चाहिए।

Banking में Financial Year का क्या मतलब होता है?

Financial Year का असर सिर्फ tax par nahi, banking par bhi padta hai।

  • Banking में इसका use:
  • Annual bank statements
  • TDS on FD interest
  • Interest certificate
  • Loan income proof
  • Balance confirmation
  • Investment statements

March end और April beginning में banks aur financial institutions कई बार:

  • Statements update करते हैं
  • Tax certificates जारी करते हैं
  • Interest calculation finalize करते हैं

1 अप्रैल से क्या-क्या बदलता है?

हर नए Financial Year की शुरुआत में कई financial changes देखने को मिल सकते हैं, जैसे:

  • Tax rules update
  • TDS/TCS changes
  • Bank charges changes
  • Income tax slabs changes
  • GST compliance updates
  • Investment declaration reset
  • Salary structure changes
  • New budget impact

Financial Year खत्म होने से पहले क्या करना चाहिए?

अगर आप smart financial planning करना चाहते हैं, तो हर साल 31 मार्च से पहले ये काम कर लेने चाहिए:

  • Tax saving investments check करें
  • PPF / ELSS / LIC payments verify करें
  • Salary proof documents collect करें
  • Bank interest check करें
  • Business expenses record करें
  • Rent receipts तैयार रखें
  • Health insurance premium records save करें
  • Form 16 / AIS / TIS details बाद में verify करें

यह सब करने से ITR filing आसान हो जाती है।

क्या भारत में Financial Year बदल सकता है?

कई बार यह चर्चा होती रही है कि भारत का Financial Year January to December होना चाहिए या नहीं। 

कुछ experts का मानना है कि calendar year system आसान हो सकता है, लेकिन अभी तक भारत में official तौर पर:

1 अप्रैल से 31 मार्च वाला system ही लागू है।

इसलिए अभी के लिए taxpayers, salaried employees, businesses और banks – सभी को इसी Financial Year pattern को follow करना होता है।

Financial Year को आसान भाषा में ऐसे याद रखें

अगर आपको बार-बार confusion होता है, तो बस यह line याद रखें:

भारत में Financial Year = 1 अप्रैल से 31 मार्च तक का हिसाब-किताब वाला साल

और:

कमाई वाला साल = FY

Tax भरने/assess होने वाला अगला साल = AY

बस इतना समझ गए, तो आधा confusion खत्म।

Financial Year सिर्फ एक Accounting Term नहीं है, बल्कि यह आपकी salary, tax, banking, investment, business income और financial planning से सीधा जुड़ा हुआ है।

अगर आप नौकरी करते हैं, business करते हैं, freelancing करते हैं या online income कमाते हैं, तो आपको Financial Year 2026-27 का सही मतलब जरूर पता होना चाहिए।

विशेषकर 1 अप्रैल के आसपास यह जानकारी बहुत जरूरी हो जाती है, क्योंकि इसी समय से नया Financial cycle शुरू होता है और आपकी नई income, investment aur tax planning भी शुरू हो जाती है।




Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top