Google Pay का Pocket Money फीचर क्या है?

 

यही कुछ दिनों से Google Pay Pocket Money के बारे में ज्यादा बाते हो रही है। लेकिन असल में ये फीचर क्या है?

कुछ लोग इसे  जूठा/फ्रॉड साबित करने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में हम आपके लिए सीधा जानकारी लेकर हाजिर है।

यह Google Pay का नया फीचर है, जिसे NPCI के सहायता से इसे बनाया गया है। यह फीचर Digital Payments के लिए बिलकुल सुरक्षित माना जा रहा है।




Google Pay का Pocket Money फीचर क्या है?

पिछले कुछ दिनों से Google Pay Pocket Money फीचर फ्रॉड के वीडियोस ज्यादा वायरल हुए है।

इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। यह NPCI द्वारा UPI Circle Technology पर आधारित फीचर है।

यह हमारे लिए Cyber Attack जैसे गंभीर स्थिति में फायदेमंद साबित होने वाला है।  बच्चे, घर के बूढ़े सदस्यों के लिए एक वरदान साबित हो सकता है।

आपके घर के बच्चे, बूढ़े सदस्यों का बैंक में खता न होते हुए भी वो Google Pay से पेमेंट कर सकते है।

बस आपको अपना बैंक खाता उनके गूगल पे अकाउंट से लिंक करना होता है।

इसमें २ विकल्प दिए गए है:

१. Approval mode – हर Payment पहले approve करनी होगी

२. Limit mode – user खुद Payment कर सकता है, लेकिन Limit प्राइमरी यूजर सेट कर सकता है

यह फीचर कैसे काम करता है?

इसमें Primary user, Secondary user को add करता है।

सेकेंडरी यूजर की Spending limit set करने का विकल्प भी इसमें दिया गया है। (जैसे ₹1000, ₹5000 आदि)

अगर आप प्राइमरी यूजर है तो आप Approval या Limit दो विकल्पों में से १ विकल्प चुन सकते है।

जब भी वापरकर्ता उसके GPay से पेमेंट करेगा तो आपको नोटिफिकेशन से जानकारी तुरंत मिल जाएगी। आप इसे जब चाहे रोक सकते है।

Pocket Money फीचर के फायदे

यह फीचर बच्चों को आसानी से डिजिटल पेमेंट सीखने में मदद करता है। 

वे कम उम्र में ही पैसों का सही उपयोग समझने लगते हैं।

इसके लिए उनका खुद का बैंक अकाउंट होना जरूरी नहीं है, फिर भी वे UPI से पेमेंट कर सकते हैं।

इसमें Parents को खर्च पर पूरा कंट्रोल मिलता है। वे हर Transaction को Track कर सकते हैं। 

साथ ही Spending Limit भी सेट कर सकते हैं। यह फीचर Family Members और Staff के Payments को Manage करने में भी काफी आसान और उपयोगी है।

क्या यह safe है?

कुछ अफ़वाए जरूर आयी थी की यह विकल्प फ्रॉड है। लेकिन यह NPCI द्वारा दिया गया सुरक्षित फीचर है। 

इसमें हर Transaction पर आपका पूरा कंट्रोल रहता है। आप Spending Limit सेट कर सकते हैं।

जरूरत पड़ने पर हर Payment को Approve भी कर सकते हैं।

इसमें अपने आप पैसे कटने जैसी कोई समस्या नहीं होती। जो Auto पैसे कटने की खबरें सामने आई थीं, वे ज्यादातर गलतफहमी या अफवाह थीं।




इसे जरूर पढ़े: RBI Digital Payment New Rules 2026

Google Pay का Pocket Money फीचर एक स्मार्ट डिजिटल Allowance सिस्टम है। 

यह बच्चों को छोटी उम्र से ही सही Financial Habits सिखाने में मदद करता है। इससे Parents को खर्च पर पूरा Control मिलता है। 

वे आसानी से Limits सेट कर सकते हैं और Transactions को Track कर सकते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि बिना Bank Account के भी UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इससे डिजिटल पेमेंट करना आसान और सुरक्षित बन जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top