UPI Fraud Se Kaise Bache? 2026 Ki Complete Safety Guide

 

UPI Fraud Se Kaise Bache? 2026 Ki Complete Safety Guide आज के समय का एक बहुत जरूरी topic है। 

Digital payments जैसे UPI, Google Pay, PhonePe और Paytm तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग अब Cash की जगह Online Payment करना ज्यादा पसंद करते हैं।

लेकिन इसके साथ UPI fraud और online scams भी तेजी से बढ़ रहे हैं। Cyber criminals नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं।

अगर आप रोज UPI use करते हैं, तो आपको सतर्क रहना जरूरी है। सही जानकारी से आप अपने पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं।



UPI Fraud क्या होता है?

UPI fraud एक तरह का online scam होता है, जिसमें कोई ठग आपको धोखा देकर आपके Bank Account से पैसे निकाल लेता है। 

अक्सर यह fraud आपकी छोटी-सी गलती का फायदा उठाकर किया जाता है।

जैसे कई लोग बिना सोचे-समझे OTP share कर देते हैं, या फिर किसी unknown link पर click कर लेते हैं। 

कभी-कभी Fraudster Fake call करके खुद को bank staff बताता है और लोग उस पर भरोसा कर लेते हैं।

यही छोटी-छोटी गलतियाँ बड़े नुकसान का कारण बन जाती हैं, इसलिए हमेशा सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

Common UPI Fraud Types (2026)

1. QR Code Scam

Fraudster आपको एक QR code भेजता है। वह कहता है कि इसे scan करने से पैसे मिलेंगे। लेकिन सच में ऐसा नहीं होता। जैसे ही आप scan करते हैं, आपके account से पैसे कट जाते हैं।

2. Fake Payment Screenshot
Scammer आपको Fake Payment Screenshot भेजता है। वह दिखाता है कि payment हो चुका है। आप उस पर भरोसा कर लेते हैं। लेकिन असल में आपके account में कोई पैसा नहीं आता।

3. OTP / Call Fraud

Fraudster खुद को Bank Employee बताकर call करता है। वह आपसे OTP या PIN मांगता है। कई लोग भरोसे में आकर जानकारी दे देते हैं। इसके बाद उनके account से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

Screen Sharing Scam
Fraudster आपसे AnyDesk या TeamViewer app download करवाता है। इसके बाद वह आपके phone का access ले लेता है।

फिर आपके account की पूरी जानकारी देख सकता है। और आसानी से पैसे transfer कर देता है।

Fake Apps & Links

Fraudster Google या WhatsApp पर fake apps या links भेजता है। आप unknowingly उन पर click कर लेते हैं। इससे आपका personal data चोरी हो जाता है। बाद में उसी data का misuse किया जाता है।

UPI Fraud Se Kaise Bache? (Top Safety Tips)

  • कभी भी अपना UPI PIN किसी को share न करें
  • QR code scan करने से पहले verify करें
  • Unknown links पर click न करें
  • Bank या RBI कभी भी OTP या PIN नहीं मांगते
  • Screen sharing apps को avoid करें
  • Payment receive करने के लिए PIN डालने की जरूरत नहीं होती
  • केवल official apps ही use करें
  • Transaction alerts हमेशा ON रखें

Important Rule (Golden Tip)

UPI PIN sirf paise bhejne ke liye hota hai, paise receive karne ke liye nahi।

अगर कोई आपको receive करने के लिए PIN डालने को कहे — समझ जाओ fraud है।

RBI Guidelines (जानना जरूरी)

  • RBI ने साफ कहा है कि कोई भी Bank OTP या PIN नहीं मांगता
  • Unauthorized Transaction होने पर तुरंत bank को inform करें
  • 24 घंटे के अंदर report करने पर recovery chances बढ़ जाते हैं

अगर Fraud हो जाए तो क्या करें?

  1. तुरंत Bank Helpline पर call करें
  2. UPI App Block करें
  3. Cyber Crime portal पर complaint करें
  4. 1930 (Cyber helpline) पर call करें

इसे जरूर पढ़े: Google Pay का Pocket Money फीचर क्या है?





Digital payment आज के समय में हमारी Daily Life का हिस्सा बन चुका है। यह fast, easy और convenient है, लेकिन इसके साथ risk भी जुड़ा होता है। 

इसलिए जरूरी है कि आप हर transaction करते समय सतर्क रहें और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। थोड़ी सी awareness और सही जानकारी आपको बड़े financial नुकसान से बचा सकती है। 

हमेशा trusted apps का ही use करें और किसी भी unknown call, link या request पर तुरंत भरोसा न करें।

हमेशा याद रखें:
“Alert रहोगे तो Safe रहोगे।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top